छत्तीसगढ़

रायपुर: ढाबा में मर्डर, आला अफसर पहुंचे मौके पर, आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी

jantaserishta.com
18 Dec 2025 8:56 AM IST
रायपुर: ढाबा में मर्डर, आला अफसर पहुंचे मौके पर, आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी
x
रायपुर: राजधानी से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना खरोरा–रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने हुई. अज्ञात तीन बदमाशों ने लूट की नीयत से युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर वारदात को अंजाम दिया.
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात युवक ऑरेंज रंग की KTM मोटरसाइकिल से खरोरा की ओर से आए और ढाबे के सामने रुके. पहले उन्होंने बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा, इसके बाद चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी.
बदमाशों ने ढाबे के बाहर बैठे शिवकुमार साहू का मोबाइल फोन छीन लिया. जब शिवकुमार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सीने पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
बताया जा रहा है कि शिवकुमार साहू अपने 11 दोस्तों के साथ किंग ढाबा खाना खाने और पार्टी करने आया था. शिवकुमार और उसके साथी सिलतरा आबकारी वेयरहाउस में कार्यरत थे. घटना के वक्त शिवकुमार समेत दो अन्य युवक ढाबे के बाहर बैठे हुए थे.
हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी ग्रामीण, एएसपी क्राइम, एसीसीयू प्रभारी सचिन सिंह समेत क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फरार आरोपियों की तलाश में रायपुर और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story