छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा 23 जुलाई को, बैठक में शामिल होने से पहले सदस्यों को दिखाना होगा वैक्सीननेशन का प्रमाण पत्र

Admin2
15 July 2021 11:38 AM IST
रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा 23 जुलाई को, बैठक में शामिल होने से पहले सदस्यों को दिखाना होगा वैक्सीननेशन का प्रमाण पत्र
x

छत्तीसगढ़। नगर निगम रायपुर में सामान्य सभा की बैठक 23 जुलाई को होगी. कोरोना वायरस की वजह से पिछले एक साल से सामान्य सभा की बैठक नहीं हुई थी. नगर निगम में एंट्री करने से पहले सदस्यों को वैक्सीन के पहले डोज का प्रमाण पत्र दिखना अनिवार्य होगा. निगम मुख्यालय में सामान्य सभा की बैठक 23 जुलाई की सुबह 11 बजे रखी गई है. बैठक के शुरुआत में एक घंटे की अवधि में प्रश्नकाल होगा. इसके बाद निर्धारित एजेंडो पर चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा. सभापति प्रमोद दुबे ने बताया कि कोरोना काल की वजह से पिछले एक साल से सामान्य सभा की बैठक नहीं हुई है. पिछले बार अधिसूचना जारी किया गया था, लेकिन कोविड की वजह से उसको रद्द करना पड़ा था. इस बार दोनों सत्र का सवाल लिया जाएगा.

Next Story