छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी पर हमला

Nil dhankar
29 July 2022 8:51 AM IST
रायपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी पर हमला
x

रायपुर। नगर निगम के सफाई कर्मचारी पर हमला करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत प्रार्थी ने टिकरापारा थाने में की है. पुलिस के मुताबिक मठपुरैना निवासी रमेश सेंदरे काम करके वापस अपने घर आ रहा था, उसी समय उसके पिता संतोष सेंदरे ने लक्की ठेकेदार के यहां क्यों काम करने जाते हो कहकर गाली-गालौज करने लगा. इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए नुकीली चीज से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर से खून निकल आया है। घटना की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, एवं जांच शुरू कर दी है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story