छत्तीसगढ़
रायपुर नगर निगम ने 5 टंकियों में रोकी पानी की सप्लाई, जानिए वजह
jantaserishta.com
4 March 2021 3:53 AM GMT

x
रायपुर। राजधानीवासियों को आज फिर पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। दरअसल नगर निगम ने शहर की 5 टंकियों में पानी की सप्लाई बंद कर दी है। जिसके चलते कई इलाकों इससे प्रभावित रहेंगे। हालांकि नगर निगम ने टैंकर से पानी की व्यवस्था करने का दावा किया है।
11 केव्ही लाईन फिल्टर प्लांट बंद होने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं 5 टंकियों के सूख जाने से शहर के देवेंन्द्र नगर, संजय नगर, बैरनबाजार, मोतीबाग के रहवासियों को आज पानी की समस्या हो सकती है। नगर निगम अफसरों ने जल्द ही फिल्टर प्लांट में आई खराबी को दूर करने का दावा किया है।
Next Story