छत्तीसगढ़
नगर निगम रायपुर की कार्रवाई, नाले पर कब्जा करने वाले अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी और जुर्माना
jantaserishta.com
7 May 2026 7:56 PM IST

x
रायपुर न्यूज.
रायपुर: राजधानी रायपुर में नगर निगम ने नाले पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 40 में ग्लोबल हॉस्पिटल परिसर के पास नाले को ढककर बनाया गया अवैध निर्माण निगम की टीम ने जेसीबी मशीन से तोड़ दिया।
कार्रवाई के दौरान अस्पताल प्रबंधन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। निगम को इस मामले में जनशिकायत मिली थी, जिसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई की है। जोन कमिश्नर क्षीरसागर नायक ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई।
स्वास्थ्य विभाग टीम ने तत्काल बुलडोजर मंगवाकर नाले के ऊपर करीब 50 मीटर तक बनाए गए अवैध निर्माण को हटा दिया। इस दौरान नाले से लगभग दो ट्रक मलबा भी बाहर निकाला गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण की वजह से नाले की सफाई प्रभावित हो रही थी और जल निकासी व्यवस्था बाधित हो रही थी।
कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू और प्रेम मानिकपुरी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में नालों और सार्वजनिक जगहों पर अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जनशिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी ताकि जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो।
Tagsरायपुरनगर निगमग्लोबल हॉस्पिटल परिसरग्लोबल हॉस्पिटलRaipurMunicipal CorporationGlobal Hospital CampusGlobal Hospital
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





