छत्तीसगढ़

मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से रायपुर नगर निगम ने 49 हजार का जुर्माना वसूला

jantaserishta.com
23 Jan 2022 7:22 AM IST
मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से रायपुर नगर निगम ने 49 हजार का जुर्माना वसूला
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शहर में लोगों को मास्क पहनने,शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चलाने के साथ जुर्माना भी वसूल रहा है, बावजूद इसके लोग सुधरने को तैयार नहीं है। नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डा. तृप्ति पाणीग्रही ने बताया कि शुक्रवार को जोन एक की टीम ने गुढियारी, भनपुरी, गोगांव मार्ग में मास्क नहीं पहनने पर 50 लोगों 37 सौ रुपये,जोन दो की टीम ने रेल्वे स्टेशन चौक समेत अन्य स्थानों से 16 लोगों से 11 सौ रुपये, जोन तीन ने शंकरनगर चौक से 62 लोगो से 41 सौ रुपये,जोन 4 ने 67 लोगों से 6450 रुपये,जोन पांच ने 153 लोगों से 13 हजार 150 रुपये, जोन छह ने 80 लोगों से 8280 रुपये,जोन सात ने 36 लोगों से 18 सौ रुपये, जोन आठ ने टाटीबंध मुख्य मार्ग, जीई रोड समेत अन्य स्थानों से 15 लोगों से आठ सौ रुपये,जोन नौ ने 49 लोगों से 35 सौ रुपये और जोन 10 ने 59 लोगों से 5275 रुपये का जुर्माना वसूला।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story