छत्तीसगढ़
रायपुर निगम आयुक्त ने जल शोधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
Shantanu Roy
19 May 2026 11:25 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने शनिवार को शहर के प्रमुख जल शोधन एवं जल आपूर्ति केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने सागर, सरिता, नीर, क्षीर एवं खारून इंटेकवेल सहित रावणभाठा फिल्टरप्लांट की सभी प्रक्रियाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया और जल आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नगर निगम के नए 80 एमएलडी फिल्टरप्लांट में लगाए गए SCADA सिस्टम का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से इसके संचालन, तकनीकी निगरानी और जल शुद्धिकरण प्रक्रिया की जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से जल आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि पुराने फिल्टरप्लांट में भी शीघ्र SCADA सिस्टम लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए। ताकि पूरे शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को डिजिटल निगरानी प्रणाली से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि इससे जल आपूर्ति में आने वाली किसी भी समस्या की तत्काल पहचान और समाधान संभव होगा। आयुक्त श्री मिश्रा ने रावणभाठा फिल्टरप्लांट की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों से विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से बारिश के मौसम से पहले क्लोरीनेशन (जल शुद्धिकरण) की तैयारी समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के मौसम में नगर के सभी जलागारों में जल स्तर और आपूर्ति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि नागरिकों को निर्बाध रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। जल वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त (जल) लोकेश्वर साहू, कार्यपालन अभियंता नर सिंह फरेन्द्र, अंशुल शर्मा, सहायक अभियंता योगेन्द्र कुमार देवांगन, उप अभियंता अमृत मिशन रमेश पटेल सहित जल कार्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आयुक्त को जल आपूर्ति प्रणाली की वर्तमान स्थिति, तकनीकी संचालन और रखरखाव की जानकारी दी। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





