
x
रायपुर। दोस्त के साथ शादी में जा रहे एमआर को कार ने ठोकर मार दी. हादसे में दोनों को चोंट लगी है। पुलिस के मुताबिक अमित कुमार तिवारी अपने दोस्त कोमल प्रसाद के साथ बाइक में बैठकर शादी मे शामिल होने सेरीखेडी जा रहे थे तभी पचपेढी नाका ओवर ब्रिज के ऊपर हाईवे रोड में पीछे से आ रही कार क्रमांक DN 09 K 0643 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते ठोकर दी. जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गया है.
अमित कुमार तिवारी और कोमल प्रसाद को गंभीर चोंट लगी है. कोमल प्रसाद का मेकाहारा अस्पताल मे ईलाज चल रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Next Story





