छत्तीसगढ़
रायपुर सांसद खेल महोत्सव, खेल संघों की भागीदारी से होगा ऐतिहासिक आयोजन
jantaserishta.com
21 Sept 2025 9:02 PM IST

x
सांसद बृजमोहन ने खेल संघ के पदाधिकारियों की ली बैठक.
रायपुर: रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न खेल संघों को भी इसमें जोड़ा गया है। रविवार को सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर महोत्सव को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, "खेल महोत्सव केवल प्रतियोगिता भर नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संगठन क्षमता का उत्सव है। चाहे कोई खेल इस महोत्सव का हिस्सा हो या नहीं, सभी संघों का दायित्व है कि इस आयोजन को मिलकर सफल और ऐतिहासिक बनाएं।"
उन्होंने जानकारी दी कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन रायपुर जिले एवं बलौदा बाजार जिले की सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायत और स्कूल स्तर से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिताएं 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग, महिला एवं पुरुष दोनों श्रेणियों में होंगी। फाइनल मुकाबले नवंबर के अंतिम सप्ताह में राजधानी रायपुर में लोकसभा स्तर पर खेले जाएंगे।
इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने बताया कि फाइनल समारोह में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को आमंत्रित किया गया है। बैठक में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के संरक्षक जी.एस. बामरा, टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, पूर्व विधायक एवं टेबल टेनिस संघ के कुलदीप जुनेजा, शरद शुक्ला, तीरंदाजी संघ के कैलाश मुरारका, रायपुर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्याम नारंग, भारोत्तोलन, रस्साकूद, रस्साकसी, वॉलीबॉल, स्विमिंग, स्क्वैश, ट्रायथलॉन, बास्केटबॉल, हॉकी, योगासन, शतरंज, नेटबॉल सहित अनेक खेल संघों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
साथ ही भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, माय भारत के उप निदेशक अर्पित तिवारी, जिला खेल अधिकारी एवं विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए और महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Tagsरायपुर सांसद खेल महोत्सवरायपुररायपुर न्यूज़बृजमोहन अग्रवालRaipur MP Sports FestivalRaipurRaipur NewsBrijmohan Agarwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





