छत्तीसगढ़

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल

SHIDDHANT
21 Nov 2026 11:58 PM IST
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानिए पूरा शेड्यूल
x
छत्तीसगढ़
रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार, 22 नवंबर 2026 को रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:35 बजे भुवनेश्वर (ओडिशा) से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6522 से रवाना होंगे और सुबह 11:45 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल, माना पहुंचेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे अभनपुर में आयोजित सतनामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन में उनकी उपस्थिति निर्धारित है। यह आयोजन सतनाम भवन, धनसरी रोड, चंडी मोड़ के पास आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे के बीच समता कॉलोनी स्थित श्री रामनाथ भीमसेन सभा भवन में स्वर्गीय रामअवतार दुबे के दशगात्र कार्यक्रम और बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में स्वर्गीय पंडित हरीशंकर शर्मा के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने का कार्यक्रम है।
शाम 6 बजे सांसद बृजमोहन अग्रवाल बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में आयोजित दीपावली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन सुरेश मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद शाम 7 बजे देवेंद्र नगर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्तर के अखिल भारतीय तेलुगु अधिवेशन में उनकी उपस्थिति निर्धारित है। वहीं रात 8 बजे छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा, रायपुर में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में भी शामिल होने का कार्यक्रम है।
सांसद के प्रस्तावित कार्यक्रमों में सुबह 10 बजे शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में आयोजित नव दशकोत्सव महोत्सव भी शामिल है। इसके अलावा कुम्हारी में लोही क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित रजत जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन, युवक-युवती परिचय तथा दीपावली मिलन कार्यक्रम में भी उनकी उपस्थिति प्रस्तावित है। दोपहर 2 बजे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित 557वें प्रकाश पर्व एवं समर्पित नगर कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने का प्रस्ताव है। बिरगांव के त्रिमूर्ति नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ भी प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची में शामिल है।
इसके अतिरिक्त सांसद बृजमोहन अग्रवाल के कार्यक्रम में रायपुर के सेरीखेड़ी, वीआईपी रोड और पचपेड़ी नाका क्षेत्र में आयोजित सगाई एवं विवाह समारोह भी शामिल हैं। इस प्रकार रविवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कार्यक्रम विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक आयोजनों और पारिवारिक समारोहों से जुड़ा रहेगा। निर्धारित और प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूची में रायपुर सहित अभनपुर, कुम्हारी और बिरगांव के आयोजन शामिल हैं।
Next Story