छत्तीसगढ़

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों का किया गया सम्मान

jantaserishta.com
15 Aug 2026 12:08 PM IST
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों के परिजनों का किया गया सम्मान
x
बलौदाबाजार: 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को जिले में देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण मे मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय पंडित चक्रपणी हाईस्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। सांसद अग्रवाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय योजनाओं कार्यालयीन कार्यों में उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।
पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे हुआ। ध्वजारोहण पश्चात केंद्रीय अर्द्ध सैनिक पुलिस बल, जिला पुलिस बाल,नगर सेना, एनसीसी, स्काउट गाइड एवं रेडक्रॉस की टुकड़ी ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर एवं सेकेण्ड टू आईसी प्रशिक्षु सूबेदार पुष्पेंद्र राज खटर्जी ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।
MP अग्रवाल ने जिलें के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी, वीर शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा, आरक्षक हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू, धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, नरेश कुमार ध्रुव, मिथिलेश कुमार साहू, टेकराम वर्मा, प्रधान आरक्षक हेमलाल कौशिक के परिजनों का श्रीफल एवं साल से सम्मान कर उनका हाल- चाल जाना। इसके अतरिक्त जिले के मीसाबंदियो का भी सम्मान किया गया।
सीनियर मार्च पास्ट में बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार जिला महिला पुलिस बल , द्वितीय पुरस्कार जिला पुरुष पुलिस बल एवं तृतीय पुरस्कार जिला नगर सैनिक को मिला। जूनियर मार्च पास्ट में प्रथम पुरस्कार स्काउट गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदाबाजार, द्वितीय पुरस्कार गाइड गुरुकुल इंग्लिश हाई स्कूल बलौदाबाजार एवं तृतीय गाइड पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल बलौदाबाजार को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रथम पुरस्कार पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल बलौदाबाजार,द्वितीय पुरस्कार गुरुकुल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार एवं तृतीय पुरस्कार सेक्रेट हार्ट हाई स्कूल बलौदाबाजार को मिला।
इसके साथ ही सांसद अग्रवाल ने मुख्य मंच से करीब 71 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके बेहतर सेवा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इनमें राजस्व विभाग से परमानंद पैकरा,सुरेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार
अनुविभाग कसडोल से डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार सोनाखान देवाशीष कुर्रे, तहसीलदार टुंड्रा युवराज कुर्रे, तहसीलदार कसडोल विवेक कुमार पटेल, पटवारी नोहर लाल साहू, योगेश ठाकुर,संजीव साहू,रामकुमार रात्रे, गौरीशंकर वर्मा, खगेश कुमार साहू, लाभोराम भोई, चिरंजीव शर्मा, तहसील सुहेला से कोटवार रोशन कुमार मानिकपुरी, भू अभिलेख शाखा से सुरेश देवांगन, इन्द्रपाल टेकाम, रमेश कुमार साहू,जिला पंचायत से शैलेंद्र भार्गव,
निर्वाचन विभाग से रविशंकर प्रजापति,श्रम विभाग से सत्यनारायण अनंत, कृष्णा साहू, पशु विभाग से रामशंकर कंवर, नगर पंचायत रोहांसी से शंकर कुमार,कृषि विभाग से आयुष सिंह, हेमंत डडसेना, जयसिंह पैकरा, ऊर्जा विभाग से खगेश्वर प्रसाद साहू, सहकारिता विभाग से धर्मेंद्र कुमार शर्मा,परिवहन विभाग से संजय कुमार साहू,
जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 बलौदा बाजार से डीकेश्वर साहू,उद्यान विभाग से संतोष कुमार साहू, मत्स्य विभाग से सेवक निषाद, श्याम पटेल, जिला नगर सेनानी से मेजर सोनसाय खेरे, पुरीराम डांडेकर, जितेंद्र कुर्रे, रेवाराम यादव, ज्वाला प्रसाद ,राहुल निर्मलकर, चंद्रशेखर जायसवाल, शिखर प्रधान, जितेंद्र पैकरा, प्रमोद कुमार श्रीवास, मनकूराम ध्रुव, उमेश कुमार साहू, संदीप बंजारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से गजेंद्र कुमार पटेल, विद्युत विभाग से अरविंद कुमार बर्मन, संपर्क केंद्र से नितेश माकड़े, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. कल्याण सिंह कुरूवंशी, राहिल रानी देहारी,जिला कोषालय से भूपेंद्र सिंह मरावी, जिला शिक्षा अधिकारी से भारती वर्मा, नगर सेना संलग्न जिला कार्यालय से सुश्री अनुराधा कश्यप, विद्युत विभाग संभाग भाटापारा से हनीफ मोहम्मद, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रियंका कैवर्त,लक्ष्मी साहू, रेवती साहू, लता वर्मा,पुलिस विभाग से हेमंत पटेल, मेघनाथ बंजारे, राजेश चंद्राकर, राजकुमार ध्रुव, विनय पटेल, त्रिलोक नाथ वर्मा, राजकुमार ध्रुव, शंकर पैकरा, गुमान जायसवाल, मोहन मेश्राम, देवेन्द्र पुरैना एवं हम होंगे कामयाब 2.0 के युवा शामिल है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय,पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद कुमार शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, स्काउट गाईड प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, डीएफओ पंकज कमल,सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।








jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story