छत्तीसगढ़

रायपुर: मोवा ओवर ब्रिज बंद, अभी इतने दिनों तक और करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

jantaserishta.com
4 Jan 2025 10:01 AM IST
रायपुर: मोवा ओवर ब्रिज बंद, अभी इतने दिनों तक और करना पड़ेगा परेशानियों का सामना
x

फाइल फोटो

3 से 8 जनवरी तक चलेगा काम.
रायपुर: मोवा ओवरब्रिज की मरम्मत करने शुक्रवार की सुबह 9 बजे आवाजाही बंद कर काम चालू किया गया और थोड़ी ही देर में वहां ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त हो गया। मोवा-सड्‌डू की ओर से शहर और पंडरी से विधानसभा की ओर जाने वाले लोग अपनी कार और बाइक लेकर अंडरब्रिज में घुसे और वहीं फंस गए।
अंडरब्रिज की चौड़ाई इतनी कम है कि बड़ी मुश्किल से दो कारें एक साथ गुजर सकती हैं। ऐसे में दोनों ओर से जैसे जैसे गाड़ियां घुस रही थीं, वैसे वैसे फंस रही थीं। केवल 400 मीटर का अंडरब्रिज पार करने में एक-एक घंटे लगे। इस दौरान अंडरब्रिज के बाहर मोवा की ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।
एक बार जो फंसा उसे कार तो दूर बाइक भी रिसर्व करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि वे इसके पहले कि कुछ समझ पाते उनके पीछे गाड़ियों की कतार लग गईं। दिन भर सैकड़ों लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं।
डामर की परत से बढ़ गया था वजन इसलिए उखाड़कर कर रहे डामरीकरण
मोवा ओवरब्रिज पर डामर की परत कई बार चढ़ाई जा चुकी है। अभी फिर ओवरब्रिज में गड्‌ढे हो गए हैं। इस वजह से इस पर फिर डामर की परत चढ़ाना जरूरी हो गया है।
पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने तकनीकी जांच की तो पता चला कि कई बार डामर की परत चढ़ाने से इसका वजन बढ़ गया है। अब फिर डामर की लेयर चढ़ाने से ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहेगा। इस वजह से मिलिंग मशीन से डामर की परतें उखाड़कर इसकी नए सिरे से डामरीकरण किया जा रहा है। ओवरब्रिज को 3 से 8 तारीख तक बंद कर दिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story