छत्तीसगढ़

रायपुर: बहू के खिलाफ थाने पहुंची सास

Nil dhankar
9 Sept 2024 10:31 AM IST
रायपुर: बहू के खिलाफ थाने पहुंची सास
x

रायपुर raipur news। रायपुर में बहू ने अपनी सास पर गरम तवे से वार कर दिया। जिससे महिला जलकर घायल हो गई। सास के देरी से खाना बनाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। सास का आरोप है कि बहू उसे ताने मारती है। गाली-गलौज करती है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। Khamhardih Police Station

मंजू मिश्रा ने शिकायत में बताया कि, वो अवंती विहार इलाके में रहती है। जून 2024 से अपने बेटे विकास कुमार मिश्रा के साथ रह रही है। बहू सपना मिश्रा को यह बात पसंद नहीं है। वह छोटी-छोटी घरेलू बातों को लेकर विवाद करती रहती है। 5 सितंबर को सुबह 11:30 के करीब मंजू मिश्रा किचन पर खाना बना रही थी।

इस दौरान पीछे से उनकी बहू आ गई। उसने अपनी सास को खाना देरी से बनाने को लेकर विवाद शुरू कर दिया। वह अश्लील गाली गलौज करने लगी। जब सास ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। तो बहू ने सास का गला पकड़कर गरम तवे पर मार दिया। जिससे सास की कलाई में जल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story