छत्तीसगढ़

रायपुर मां बेटी डबल मर्डर, पुलिस ने सुलझाई हत्याकांड की गुत्थी

jantaserishta.com
22 Jan 2025 3:25 PM IST
रायपुर मां बेटी डबल मर्डर, पुलिस ने सुलझाई हत्याकांड की गुत्थी
x
रायपुर: रायपुर में मां बेटी डबल मर्डर केस में खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हत्या अवैध संबंध के बाद ब्लैकमेलिंग की वजह से हुई थी। पूर्व पड़ोसी व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी। कुछ देर में रायपुर पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
दरअसल 31 दिसंबर को रायपुर के धरसींवा इलाके में मां-बेटी की हत्या हुईं थी। करीब 22 दिन बाद पुलिस ने इस हत्या की पहेली को सुलझा लिया। इस मामले में सिलियारी पुलिस और एंटी क्राइम यूनिट की टीम छानबीन कर रही थी। पुलिस ने अड़ोस-पड़ोस और रिश्तेदारों को मिलाकर करीब 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है।
इस मामले में पुलिस ने बेटी के मोबाइल नंबर का CDR भी निकलवाकर जांच किया है। जिससे कि यह साफ हो सके कि बेटी का किनसे बातचीत था। पुलिस को कॉल डिटेल में कई संदेही भी मिले थे।
इसके अलावा मृतक मां बेटी के घर के करीब कई सीसीटीवी कैमरा मौजूद नहीं था। जिससे कि पुलिस को हत्यारे तक पहुंचने में समय लगा। हालांकि सड़क पर लगे कैमरों से पुलिस को मदद मिली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story