छत्तीसगढ़

RAIPUR: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
21 Jan 2022 10:46 PM IST
RAIPUR: नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर। राजधानी में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. नाबालिग प्रेमिका की उम्र 16 तो वहीं प्रेमी की उम्र 17 साल बताई जा रही है. शव का मर्ग कायम कर कबीर नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, कोटा इलाके के बड़ा भवानी नगर के सामने रेल पटरी में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है. नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका रायपुर के कोटा इलाके के ही रहने वाले हैं. इनके बीच पिछले 3-4 सालों से जान पहचान और प्रेम संबंध था. पुलिस ने शव का मर्ग पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
कबीर नगर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि बड़े भवानी नगर के रेलवे ट्रैक पर नाबालिगों ने खुदकर जान दी है. शवों का मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दी गई है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story