छत्तीसगढ़

रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 2025 का उद्घाटन हुआ, लोगों को मिलेगा फ्री इलाज, देशभर के विख्यात डॉक्टर शामिल

jantaserishta.com
18 Dec 2025 12:15 PM IST
रायपुर में मेगा हेल्थ कैंप 2025 का उद्घाटन हुआ, लोगों को मिलेगा फ्री इलाज, देशभर के विख्यात डॉक्टर शामिल
x
देखें लाइव.

शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया.

रायपुर: राजधानी रायपुर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 से 22 दिसंबर 2025 तक मेगा हेल्थ कैंप-2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयुर्वेदिक कॉलेज में यह शिविर रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। आयोजकों के मुताबिक, ये प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ कैंप होगा।

पांच दिवसीय इस विशाल स्वास्थ्य महाअभियान में देशभर के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और छत्तीसगढ़ के प्रमुख अस्पताल निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों के अनुसार, मेगा हेल्थ कैंप के लिए पंजीयन प्रक्रिया जारी है और अब तक 18 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
हेल्थ कैंप के आयोजक राजेश मुणत (विधायक, पश्चिम) ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मरीजों को एक ही छत के नीचे जांच से लेकर इलाज तक की सुविधा प्रदान करना है। सामान्यतः मरीजों को हर छोटी-छोटी चीज के लिए अलग-अलग जगह भटकना पड़ता है।
लेकिन कैंप में सिलसिलेवार तरीके से मरीजों की जांच से लेक इलाज तक प्रबंध किया गया है। लगभग 8 से 10 हजार मरीजों के रोज चेकअप का इंतजाम किया है। देश के श्रेष्ठ डॉक्टरों और प्रदेश के नामचीन अस्पतालों के डॉक्टर कैंप में अपनी सर्विस देंगे।
बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर को देखते हुए इस बार दिल्ली से विशेष मशीन और टीम बुलाई गई। किसी महिला को समस्या होने तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
विधायक ने जनता से की अपील
विधायक राजेश मूणत ने मेगा हेल्थ कैंप को लेकर आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि परिवार और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कैंप में आएं। उन्होंने बताया कि इस कैंप में आने वालों को किसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा। उन्होंने बताया कि यह कैंप पूरी तरह से निशुल्क है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null