छत्तीसगढ़
रायपुर: मरीन ड्राइव को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया
jantaserishta.com
27 Jan 2025 10:22 PM IST

x
लगभग 20 से अधिक स्थानों पर हटाए अतिक्रमण.
रायपुर: आज लगातार चौथे दिन रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम और जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थाओं के पास नशे के सामानों का विक्रय किये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने एवं कतिपय असामाजिक गतिविधियों पर नगर हित में प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर अंकुश लगाने को दृष्टिगत रखकर अभियान जारी रखा गया है.
आज इस क्रम में जनहित में जनसुविधा हेतु नगर वासियों को सुगम यातायात देने अभियान लगातार चौथे दिन डीएसपी सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 3 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस , सहायक अभियंता नरेश साहू, सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग आशुतोष सिंह, जोन 3 नगर निवेश विभाग उप अभियंता अक्षय भारद्वाज, रंजीत बारवा सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोन 3 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया. राजधानी शहर रायपुर में तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र को अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम ने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त करवाया. इस दौरान लगभग 20 से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र से हटाए गए और नागरिकों को सुगम यातायात सुगम देने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत दिलवाई गयी. टीम प्रहरी का जनहितकारी अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने आगे भी सतत जारी रहेगा.
Tagsतेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइवमरीन ड्राइवरायपुररायपुर नगर निगमTelibandha Pond Marine DriveMarine DriveRaipurRaipur Municipal Corporation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





