छत्तीसगढ़

रायपुर: कोतवाली बलवा मामले में कई युवक गिरफ्तार

Nilmani Pal
23 Sept 2023 5:05 PM IST
रायपुर: कोतवाली बलवा मामले में कई युवक गिरफ्तार
x
छग

रायपुर। राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं. कोतवाली थाना क्षेत्र में चाकूबाजी और बलवा से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. दिनदहाड़े कालीबाड़ी नेहरू नगर के पास आपसी विवाद के चलते बाप-बेटे ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है. इससे युवक हरीश तांडी घायल हो गया है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं एक फरार फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

दूसरा मामला पुजारी नगर का है. कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदनी चौक पुजारी नगर में दो पक्षों के बीच बलवा हुआ है. दोनों पक्षों के गणेश पंडाल के सामने बैठने पर विवाद हुआ. इसके बाद रातभर दोनों मोहल्लों में घुसकर युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की. दोनो पक्षों के विवाद करने वाले कई युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दोनों पक्षों की बड़ी संख्या में महिलाएं थाने पहुंची है. दोनों ही मामले की जानकारी देते हुए सिटी एएसपी लखन पटेल ने कहा, आज सुबह चाकूबाजी की वारदात हुई है, जिसमें आरोपी पिता को गिरफ्तार कर किया गया है. आरोपी पुत्र की तलाश जारी है. वहीं बलवा मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच कर और भी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Next Story