छत्तीसगढ़

रायपुर: न्यूड पार्टी हलचल के बीच नियम तोड़ने वाले बार, पब, क्लब और ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस एक्शन मोड में है

jantaserishta.com
18 Sept 2025 12:18 PM IST
रायपुर: न्यूड पार्टी हलचल के बीच नियम तोड़ने वाले बार, पब, क्लब और ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस एक्शन मोड में है
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर में लेट नाइट तक खुले रहने वाले होटल, क्लब और ढाबों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आधी रात तक संचालित होने और नियमों को दरकिनार करने पर पुलिस ने 18 संस्थानों के खिलाफ पंचनामा तैयार कर जिला प्रशासन और नगर निगम को पत्र भेजा है।
अब इनके आबकारी और गुमास्ता लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। शहर में न्यूड पार्टी कॉन्सेप्ट का खुलासा होने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए 15 सितंबर की रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम एंड साइबर (एसीसीयू) यूनिट की मदद से 15 से अधिक टीमों के जरिए कार्रवाई की।

इस दौरान तेलीबांधा स्थित हाइपर क्लब, शीतल इंटरनेशनल का जूक पब, मोका बार एंड रेस्टोरेंट, होटल फ्लोरेंस, सिमर्स बार, नवा रायपुर का आईपी क्लब और पियानो क्लब शैमरॉक गार्डन देर रात तक खुले पाए गए। पुलिस का कहना है कि इन स्थानों पर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब भी परोसी जा रही थी।

इसी तरह कई ढाबे और रेस्टोरेंट भी तय समय सीमा के बाद संचालित होते मिले। इनमें एमपी किचन जोरा, शेफ किचन मरीन ड्राइव, स्नो बेरी आईलैंड मरीन ड्राइव, ढाबा शाबा विधानसभा, प्रिंस ढाबा विधानसभा और राजू ढाबा विधानसभा शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई कर नगर निगम को गुमास्ता लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की है।
हाल ही में राजधानी में न्यूड पार्टी का बड़ा खुलासा हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने होटल, क्लब और रेस्टोरेंट संचालकों को सख्त निर्देश दिए थे कि वे निर्धारित समय सीमा और नियमों का पालन करें। इसके बावजूद उल्लंघन करने पर पुलिस ने यह सख्त कदम उठाया है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे संस्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
होटल-ढाबे और पब पर कार्रवाई करने के साथ रायपुर में लेट नाइट घूमने वाले वाहन चालकों की जांच कर रहे है। सरप्राइज चेकिंग के दौरान बीते 15 दिनों के अंदर 91 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर प्रकरण निराकरण हेतु कोर्ट भेजा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि इस तरह की जांच आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null