छत्तीसगढ़

रायपुर : महतारी वंदन KYC अपडेट कराने लगेगा शिविर

Nilmani Pal
15 May 2026 9:25 AM IST
रायपुर : महतारी वंदन KYC अपडेट कराने लगेगा शिविर
x

रायपुर. शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड के रामकुंड स्थित पार्षद कार्यालय में महतारी वंदन योजना अंतर्गत हितग्राहियों के लिए केवाईसी अपडेट कराने शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह शिविर 15 और 16 मई को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया जाएगा. वार्ड पार्षद एवं लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने वार्ड के हितग्राहियों को विशेष शिविर में उपस्थित होकर महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने केवाईसी अपडेट कराने की अपील की है,

यह भी पढ़े

पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा के समस्त कांग्रेसी 15 मई को राजधानी रायपुर के घड़ी चौक, शहीद वीर नारायण सिंह कॉम्पलेक्स स्थित भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के दफ्तर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर प्रदर्शन करेंगे.

उन्होंने बताया कि राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल को लेकर आम जनता के बीच हलचल मची हुई है. लोग एक से दूसरी जगह जाने के लिए घबरा रहे हैं. पेट्रोल पंपों में घंटों लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. मरीज परेशान हैं, व्यापार की स्थिति खराब हो रही है, छात्र परीक्षा देने जा रहे हैं, उससे वंचित हो जा रहे हैं या समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं. बीजेपी सरकार मस्त है, जनता की तकलीफों से इनका कोई सरोकार नहीं है.

Next Story