छत्तीसगढ़

रायपुर में लव जिहाद का मामला : प्रेमी ने प्रेमिका को बेल्ट से पीटा, दुष्कर्म का केस

Nilmani Pal
30 Oct 2020 11:43 AM IST
रायपुर में लव जिहाद का मामला : प्रेमी ने प्रेमिका को बेल्ट से पीटा, दुष्कर्म का केस
x
रायपुर की एक युवती ने पुलिस से अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है

> विधानसभा थाने में लिखी गई युवती की एफआईआर, युवक गिरफ्तार

रायपुर (जसेरि)। रायपुर की एक युवती ने पुलिस से अपने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। युवती का कहना है कि शादी का वादा कर युवक उसके साथ संबंध बनाता रहा। मगर बाद में मुकर गया। युवती ने यह भी कहा है कि युवक ने उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देशों के मुताबिक इस तरह के केस में पुलिस को फौरन एक्शन लेना है। गुरुवार को सुबह इस मामले में आरोपी निसार अहमद नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। विधानसभा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक युवती दोनों लिवइन रिलेशनशिप में एक साथ ही रह रहे थे। युवती के बताए मुताबिक दोनों में अक्सर शादी की बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। युवती का आरोप है कि युवक ने कहा कि सड्डू स्थित युवती का मकान यदि वो युवक के नाम कर दे तो वो उससे शादी कर लेगा। इस बात पर युवती ने साफ इंकार करते हुए कहा कि प्रॉपर्टी वो उसके नाम नहीं करेगी। इस पर गुस्साए युवक ने युवती को बेल्ट से पीटा। अब पुलिस दोनों के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरु कर चुकी है। महिला डॉक्टर पिछले चार साल से युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. पीडि़ता ने जब शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने उसके मकान को अपने नाम करवाने की शर्त रख दी. जिसके बाद इस शर्त को नाकारते हुए उसने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी अहमद सिद्दीकी और तलाकशुदा महिला डॉक्टर (37) पिछले 4 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. महिला का एक 8 साल का बच्चा भी है. आरोपी उसके साथ शादी करने की बात कहकर पिछले कई वर्षों से शारिरिक संबंध बना रहा था. आरोपी ने पीडि़ता के मकान को अपने नाम करने पर ही शादी करने की बात कही. यह शर्त पीडि़ता को मंजूर नहीं था. घर उसके नाम नहीं करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई।

Next Story