छत्तीसगढ़
बीजेपी दफ्तर में रायपुर लोकसभा कोर कमिटी की बैठक कुछ देर में होगी शुरू
Nil dhankar
12 March 2024 9:10 AM IST

x
रायपुर। बीजेपी दफ्तर में रायपुर लोकसभा कोर कमिटी की बैठक कुछ देर में शुरू होगी। जिसमें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे। मंत्री अग्रवाल के दौरे कार्यक्रम को लेकर जारी शेड्यूल में यह जानकारी मिली है। एमपी के सीएम मोहन यादव भी रायपुर पहुंच रहे है। वे मौलश्री विहार भी जाएंगे। साथ ही मंत्री अग्रवाल कृषक उन्नति योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
बता दें कि कृषक उन्नति योजना के जरिए 24.75 लाख किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 13,330 करोड़ रुपये ट्रांसफर होंगे। राज्य सरकार धान खरीदी की अंतर की राशि जारी करेगी।
Next Story





