छत्तीसगढ़

RAIPUR LOCKDOWN: धारा 144 के नियमों का किया उल्लंघन, अपराध दर्ज

Admin2
17 April 2021 6:01 PM IST
RAIPUR LOCKDOWN: धारा 144 के नियमों का किया उल्लंघन, अपराध दर्ज
x

DEMO PIC

रायपुर। लॉकडाउन के दौरान सब्जी बेचते पाए जाने पर विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवक टाटाएस वाहन में सब्जी बेच रहा था। मिली जानकारी के अनुसार उरला थाना पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान नियमों को अनदेखी कर टाटा एस वाहन क्रमांक सीजी 04 एमवी 2915 के चालक पवन साहू 24 वर्ष को वाहन में सब्जी भरकर कैलाश नगर बीरगांव में बेचते पाए जाने पर उसके खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज किया है। बता दें नियमों के अनुसार 19 अप्रैल तक किसी भी प्रकार की चीजों का विक्रय करना प्रतिबंधित है।

Next Story