छत्तीसगढ़

RAIPUR LOCKDOWN: रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी, 2 गिरफ्तार

Admin2
17 April 2021 3:17 AM GMT
RAIPUR LOCKDOWN: रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी, 2 गिरफ्तार
x

रायपुर:- ऐसे वक्त में जब पूरा देश कोरोना के कहर से जूझ रहा है, सैंकड़ों लोग मर रहे हैं, कुछ लोगों को मुनाफा कमाने की सूझ रही है। कोरोना से बचाव में मददगार माने जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमकर कालाबाजारी हो रही है।



प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने का मामला सामने आया है। रायपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है।



जानकारी के अनुसार राजधानी पुलिस ने सूर्यकांत यादव निवासी बलोदाबाज़ार और रोहनीपुरम निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दोनों के खिलाफ जानकारी मिली थी। वहीं दोनों के ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही ​है। संभावना जताई जा रही है कि इस कालाबाजारी में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं।


Next Story