RAIPUR LOCKDOWN: सड़कों पर रायपुर पुलिस मुस्तैद, तस्वीरें में देखें कैसा है नजारा

रायपुर। देशभर में कोरोना (Coronavirus) की दूसरी लहर से कोहराम मचा है। इस बार न सिर्फ हर दिन रिकॉर्ड संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं, बल्कि अस्पताल में भर्ती होने वाले गंभीर मरीज़ों की संख्या में भी भारी इज़ाफा देखा जा रहा है। पिछले साल अगस्त में जब कोरोना पीक पर था तो गंभीर मरीजों की तादाद इतनी ज्यादा नहीं थी, लेकिन इस बार हालात तेज़ी से बिगड़ रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 10 दिनों को लिए लॉक हो गई। लॉकडाउन को लेकर रायपुर पुलिस मुस्तैद है। जिले की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के अंदर हर चौक चौराहों पर बैरिकेटिंग कर दी गई है। मेडिकल इमरजेंसी के अलावा किसी भी वजह से लोगों को निकलने की मनाही है। इसके अलावा यात्रा की अनुमति रहेगी, इसलिए लोगों को बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक जाने की छूट रहेगी। बिना वजह सड़कों पर निकलने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





