छत्तीसगढ़

रायपुर: गुढ़ियारी में दो जगहों पर हुई चाकूबाजी, दो युवा घायल

Nil dhankar
25 Sept 2022 1:16 PM IST
रायपुर: गुढ़ियारी में दो जगहों पर हुई चाकूबाजी, दो युवा घायल
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों ने दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे दोनों युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला राजधानी के गुढ़यारी थाना क्षेत्र के कचरा चौक का है। यहाँ पुराने विवाद के चलते आरोपी सोनू जंघेल ने शनिवार देर रात करीब 3 बजे धनराज राजपूत नामक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, दूसरा मामला भी गुढ़ियारी क्षेत्र के खालबाड़ा पेट्रोल पंप के पास का है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी नानू ने गोपाल लहरी नामक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया।

गनीमत रही कि दोनों वारदातों में किसी की जान नहीं गई। दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ गुढ़ियारी पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Next Story