छत्तीसगढ़
रायपुर इतवारी पैसेंजर का संचालन फिर से शुरू, यात्रियों को मिलेगी काफी राहत
Nil dhankar
20 July 2022 3:36 PM IST

x
बिलासपुर। लंबे समय बाद आज से दो ट्रेनें फिर से शुरू हुई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रायपुर इतवारी पैसेंजर का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। बता दे कि आज से रायपुर इतवारी पैसेंजर ट्रेन रायपुर से रवाना होगी तथा 21 जुलाई से इतवारी से ट्रेन रायपुर के लिए रवाना होगी।
लंबे समय से रेलवे द्वारा इस ट्रेन को रद्द किया गया था, जिससे यात्रियों को काफी ज्यादा परेशानी होती थी क्योंकि सुबह 7:00 बजे के बाद नागपुर जाने के लिए कोई भी लोकल ट्रेन उपलब्ध नहीं थी। इस ट्रेन के शुरू होने से गोंदिया भंडारा आमगांव सालेकसा अन्य छोटे स्टेशनों में जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
Next Story





