छत्तीसगढ़

रायपुर आईपीएल: टायगी की गेंदबाजी से RCB को शुरुआती झटका

SHIDDHANT
13 May 2026 10:54 PM IST
रायपुर आईपीएल: टायगी की गेंदबाजी से RCB को शुरुआती झटका
x
मैच
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: रायपुर में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 193 रनों का लक्ष्य दिया। KKR की ओर से तेज शुरुआत और बीच के ओवरों में तेज रनगति देखने को मिली। अंतिम ओवरों में RCB के गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश की, लेकिन स्कोर 190 के पार पहुंच गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत तेज रही, लेकिन तीसरे ओवर में ही टीम को बड़ा झटका लगा। कार्तिक त्यागी ने अपनी दूसरी ही गेंद पर जैकब बेथेल को पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में बेथेल का टॉप एज लगा और गेंद सीधे त्यागी के हाथों में चली गई। बेथेल 15 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद क्रीज पर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं। पडिक्कल ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाते हुए फाइन लेग की दिशा में चौका लगाया और टीम का रन रेट बनाए रखने की कोशिश की। RCB की स्थिति इस समय 41 रन पर 1 विकेट (3.3 ओवर) है और लक्ष्य 193 रन का है। टीम को जीत के लिए अभी भी 152 रनों की जरूरत है, जबकि रन रेट 11 के ऊपर पहुंच चुका है।
Next Story