छत्तीसगढ़

नक्सली हमले में घायल जवानों को लाया गया रायपुर, देखें VIDEO

Admin2
3 April 2021 1:54 PM GMT
नक्सली हमले में घायल जवानों को लाया गया रायपुर, देखें VIDEO
x

DIG (Naxal Operations) OP Pal

छत्तीसगढ़। बीजापुर जिले के तर्रेम में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में घायल 7 जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है। जिले के तर्रेम से पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पांच जवान शहीद हुए हैं और 12 जवान घायल हो गए हैं। इस खबर की पुष्टि DGP डीएम अवस्थी ने की है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। जवानों की रेस्क्यू के लिए 2 हेलीकॉप्टर और 9 एंबुलेंस मौके पर भेजे गए हैं। हेलिकॉप्टर के जरिए 7 जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है।

ये भी जानकारी आई सामने

मुठभेड़ को लेकर बस्तर IG पी. सुंदरराज ने बताया कि जवान नक्सलियों के एंबुश में नहीं फंसे थे। उन्होंने आगे बताया कि नक्सलियों और जवानों के बीच 2 किलोमीटर के दायरे में हुई 5 घंटे गोलीबारी हुई। गोलीबारी सुबह 9 बजे से शुरू हुई थी। 7 घायल जवानों एयर लिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। अभी बहुत से जवान मुठभेड़ के बाद नहीं लौटे हैं, देर रात 8 बजे तक स्थिति साफ होगी। 1 महिला नक्सल का शव बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कोबरा बटालियन के जवान बबलू रब्बा शहीद हुए हैं।


Next Story