छत्तीसगढ़

RAIPUR: अवैध रूप से शराब की तस्करी, 2 गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Jan 2022 8:06 PM IST
RAIPUR: अवैध रूप से शराब की तस्करी, 2 गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा टाटा एस वाहन में अवैध रूप से शराब की तस्करी की जा रहीं है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरिपुंजे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल गिरीश तिवारी एवं थाना प्रभारी डी.डी. सुश्री योगिता खापर्डे को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा वाहन एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए टाटा एस वाहन एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित कर डी.डी.नगर क्षेत्र के रायपुरा चौक सर्विस रोड़ हरिओम किराना दुकान पास पकड़ा गया। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम कुलेश्वर यादव एवं संजय महतो होना बताए। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में शराब की पेटीयां रखा होना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा शराब परिवहन करने के संबध में उक्त व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गोवा ब्राण्ड का कुल 48 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 2,76,480/- रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी/04/एल एक्स/ 6785 जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 33/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story