छत्तीसगढ़

RAIPUR: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी तेल डाला, आग लगाकर किया जानलेवा हमला

jantaserishta.com
15 Jan 2022 8:15 PM IST
RAIPUR: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी तेल डाला, आग लगाकर किया जानलेवा हमला
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर: विकास अग्रवाल ने थाना विधनसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हाउसिंग बोर्ड कालोनी पिरदा विधानसभा रायपुर में रहता है। प्रार्थी के कम्पाउंड में सुरेन्द्र सेन नाम का व्यक्ति अपनी पत्नि के साथ रहता है जो अक्सर शराब पीकर लडाई झगड़ा करता है। दिनांक 14.01.2022 को रात्रि के समय करीब 09.00 बजे प्रार्थी अपनी पत्नि के साथ टहल रहा था। इसी दौरान सुरेन्द्र सेन के घर अंदर मारपीट का आवाज आ रहा था जिससे उसकी पत्नि चिल्ला रही थीं। जो कुछ देर बाद शांत हो गया। कुछ समय बाद सुरेन्द्र सेन अपने मोटर सायकल को लेकर बाहर निकला और करीब 10-15 मिनट बाद आया तो उसके मोटर सायकल से मिट्टी तेल की बदबू आ रही थी। रात्रि करीब 09.55 बजे सुरेन्द्र सेन की पत्नि की चीखने पुकारने की आवाज सुनकर प्रार्थी व अन्य लोग जाकर देखें तो सुरेन्द्र की पत्नि श्रीमती कुन्ती सेन आग से जल रही थी उसका पति सुरेन्द्र मोटर सायकल लेकर वहां से भाग गया। प्रार्थी व अन्य लोग कुन्ती सेन पर लगे आग को बुझाकर उपचार हेतु उसे 108 वाहन से मेकाहारा अस्पताल भेजे, जहां उसका उपचार जारी है। सुरेन्द्र सेन अपनी पत्नि की हत्या करने की नियत से उसके उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया है जिससे वह गंभीर रूप से जल गयी। जिस पर आरोपी सुरेन्द्र सेन के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 22/22 धारा 307 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विधानसभा को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर अंततः आरोपी सुरेन्द्र सेन को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं। पूछताछ में आरोपी द्वारा घरेलू विवाद को लेकर उक्त घटना को कारित करना बताया गया। आरोपी कोे गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story