छत्तीसगढ़

रायपुर : किराया भण्डार में लगी भीषण आग, वीडियो

Nil dhankar
18 March 2025 6:00 PM IST
रायपुर : किराया भण्डार में लगी भीषण आग, वीडियो
x

रायपुर। भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक चांदनी चौक इलाके में स्थित घर में आग लगी है। आग इतनी भीषण है कि धुंआ कैनाल रोड से नजर आ रहा था। दमकल की वाहन ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है।

बताया जा रहा है कि आगजनी स्थल के कुछ ही दुरी में पेट्रोल पम्प है। दमकल कर्मियों की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई है। फ़िलहाल वहां हालत सामान्य है। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली और दमकल कर्मियों का आभार जताया। बता दें कि यह इलाका कोतवाली क्षेत्र में आता है।



Next Story