छत्तीसगढ़
रायपुर: खरोरा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और क्रेटा की जोरदार टक्कर में एक की मौत
jantaserishta.com
1 Sept 2026 10:47 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: राजधानी रायपुर के खरोरा में आज दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां ट्रक और क्रेटा कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा खरोरा थाना क्षेत्र में रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर हुआ है। इस हादसे में शिवम साहू की मौत हुई है। वहीं ओमप्रकाश साहू, संजय साहू और रामेश्वर केंवट घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई थी।
Tagsरायपुरखरोरारायपुर एक्सीडेंटखरोरा एक्सीडेंट न्यूज़RaipurKharoraRaipur accidentKharora accident news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





