छत्तीसगढ़

रायपुर: दूल्हे ने किया मतदान, सरपंच चुनने गांवों में वोटिंग जारी

Nil dhankar
17 Feb 2025 9:15 AM IST
रायपुर: दूल्हे ने किया मतदान, सरपंच चुनने गांवों में वोटिंग जारी
x

रायपुर। सरपंच चुनने गांवों में वोटिंग जारी है, टीला अभनपुर में दूल्हे ने मतदान किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए पहले चरण में प्रदेश के सभी जिलों के 53 ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के लिए मतदान हो रहे हैं। बैलेट पेपर से वोटिंग की जा रही है। सरगुजा के अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर ब्लॉक के मतदान केंद्रों में सुबह कतार लगी है। वहीं कांकेर में 15 मिनट लेट से वोटिंग शुरू होने से मतदाता नाराज दिखे।

बस्तर संभाग में दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं बाकी जगह दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वोटिंग का समय खत्म होने के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। सेंसेटिव इलाकों में या विवाद की स्थिति में अगले दिन ब्लॉक में काउंटिंग होगी।

Next Story