छत्तीसगढ़

रायपुर: झपट्टा मारकर लूटे सोने की चेन, गुढ़ियारी इलाके की वारदात

Nil dhankar
5 May 2022 12:43 PM IST
रायपुर: झपट्टा मारकर लूटे सोने की चेन, गुढ़ियारी इलाके की वारदात
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के गले से चेन लूटकर फरार हो गए। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ियारी निवासी लखन लाल साहू अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे तभी बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट लिए। चेन की कीमत करीब सवा लाख रुपए बताई जा रही है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित के शिकायत के बाद गुढ़ियारी पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।


Next Story