छत्तीसगढ़
रायपुर: यूनीपोल में चढ़ी युवती, इलाके में अफरा-तफरी मची
jantaserishta.com
13 May 2026 11:25 AM IST

x
जाम रहा शंकर नगर मेनरोड.
रायपुर: राजधानी के शंकर नगर में सुबह-सुबह हंगामा मच गया, जब क्षेत्र में स्थित एक होर्डिंग में युवती चढ़ गई. करीब 40 मिनट तक होर्डिंग में चढ़ी रही युवती को बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नीचे उतारा.
पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां होर्डिंग में चढ़ी युवती को उतारने में के लिए करीब 35 फिट ऊपर तक सीढ़ी लगाई गई. इसके अलावा नीचे बड़ी जाली भी बिछाई गई. पूरे वाकये के दौरान व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए मौके पर पुलिस तैनात रही.
युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई है. देखने से युवती दिमागी तौर पर कमजोर नजर आ रही थी. पुलिस युवती को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





