छत्तीसगढ़

रायपुर: एक कॉल पर कचरे का हुआ उठाव

Nilmani Pal
11 Sept 2024 10:07 AM IST
रायपुर: एक कॉल पर कचरे का हुआ उठाव
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। जोन 10 वार्ड क्रमांक 52 निवासी गेदलाल साहू ने कचरा उठाव नहीं होने की शिकयत की थी। उन्होंने बताया था कि वार्ड 52 के गली नंबर 7 में कचरे का प्रतिदिन उठाव नहीं किया जाता है। Chief Minister Vishnudev Sai

सफाई करके कचरे को वहीं ठंप कर दिया जाता है। कचरे का नियमित उठाव नहीं होने से फिर से फैल जाता है। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग में शिकायत भी की थी लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।

जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जहां से उनकी समस्या निराकरण कर दिया गया हैं। समस्या का निराकरण होने से साहू ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही कलेक्टर और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Story