छत्तीसगढ़

रायपुर: खाद की बोरी में ला रहा था गांजा, गिरफ्तार

Nil dhankar
13 July 2022 10:47 AM IST
रायपुर: खाद की बोरी में ला रहा था गांजा, गिरफ्तार
x

रायपुर। खाद की बोरी में गांजा लाते एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति महासमुंद तरफ से खाद की बोरी में मादक पदार्थ गांजा लेकर निकला है. जिस पर पुलिस महासमुंद तिराहा पर तस्कर के आने का इंतजार कर रहे थे. तभी तस्कर पकड़ में आ गया.

चेक करने पर खाद की बोरी में मादक पदार्थ गांजा का पैकेट मिला। जिसकी कीमत 50,000 रूपये है. आरोपी तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम गिरीश साहू पिता झालसिह साहू 20 वर्ष साकिन रानीसागर थाना आरंग बताया। यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story