छत्तीसगढ़

रायपुर: सनकी ने रिश्तेदारों पर किया हथौड़े से हमला, 3 घायल

Nilmani Pal
25 May 2022 4:55 PM IST
रायपुर: सनकी ने रिश्तेदारों पर किया हथौड़े से हमला, 3 घायल
x

सांकेतिक तस्वीर 

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदारों पर हथौड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि खाना खाने को लेकर उपजे विवाद में आरोपित ने हथौड़ा मारकर जान लेने की कोशिश की। हमले में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है। इधर, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद काउंटर केस दर्ज किया है।

मामला गार्डिया परिवार से जुड़ा हुआ है। राजेंद्र नगर निवासी नवीन गार्डिया ने अपने चाचा बलवंत गार्डिया पर केस दर्ज कराया है। रात करीब 10 बजे बलवंत अपने बेटे हनोक गार्डिया की मौजूदगी में प्रार्थी की बहन से गाली-गलौज की। बलवंत ने खाना खाने आ जाते हो कहकर तंज कसा। इस बात पर पीड़ित ने मना किया तो बलवंत ने गाली-गलौज शुरू कर दी। लोहे के हथौड़े से सुनीता और कुमुदनी पर प्राणघात्क हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से बलवंत ने रिपोर्ट लिखाई है। बलवंत ने कहा है कि काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। कुमुदनी के साथ भतीजी और बाकी लोग विवाद करने आए थे। गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

Next Story