छत्तीसगढ़

रायपुर: पानी टंकी के निचले हिस्से में लगी आग, पुलिस मामले की जांच में जुटी

jantaserishta.com
6 Nov 2021 12:00 AM IST
रायपुर: पानी टंकी के निचले हिस्से में लगी आग, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
पढ़े पूरी खबर

रायपुर के बीरगांव इलाके में आगजनी की घटना हो गई। एक पानी टंकी के निचले हिस्से में आग लगने की वजह से हालात बेकाबू हो गए। पास के घरों में भी आग फैलने का खतरा था। हालांकि वक्त रहते पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोगों ने मोर्चा संभाला। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। शुक्रवार की दोपहर के वक्त हुई घटना की वजह से पानी टंकी के आस-पास रहने वाले परिवार दहशत में हैं।

ये घटना बिरगांव के कैलाश नगर स्थित पानी टंकी के नीचे हुई। यहां खाली जगह पर कचरे का ढेर लगा है। इसी ढेर में आग लग गई। ढेर से बड़ी-बड़ी लपटें उठनें लगीं। पानी की टंकी के नीचे से आग की वजह से धुएं का गुबार उठने लगा। करीब 100 फीट ऊपर तक काला गहरा धुआं उठ रहा था। ये एक कीलोमीटर दूर से ही नजर आ रहा था। इस घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है। पुलिस को शक है कि आस-पास के युवकों ने शरारत करने के लिए कचरे में आग लगाई होगी।
सुबह गिफ्ट शॉप में लगी थी आग
शुक्रवार को ही आगजनी की एक और घटना हुई। सुबह के वक्त रामसागर पारा इलाके की एक गिफ्ट शॉप में आग लगी। सुबह करीब 4 बजकर 30 मिनट पर एक हादसा हो गया। रामसागर पारा इलाके की काव्य गिफ्ट शॉप में आग लग गई। इस हैवी फायर एक्सीडेंट में कुछ ही मिनटों में खबर फायर ब्रिगेड के पास पहुुंची तो डिपार्टमेंट ने भी फौरन रिएक्ट करते हुए रेस्क्यू के लिए एक दल भेजा। आग के हालात देखकर फायर फाइटर्स ने बैकअप पार्टी बुलवाई। 4 दमकल वाहनों ने करीब 3 घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कामयाब भी रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story