छत्तीसगढ़

रायपुर: 50 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में डायरेक्टर गिरफ्तार...खरीदने वाले के खिलाफ भी FIR दर्ज

Admin2
9 Jan 2021 7:51 AM GMT
रायपुर: 50 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में डायरेक्टर गिरफ्तार...खरीदने वाले के खिलाफ भी FIR दर्ज
x
जानिए पूरा मामला

छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर में पुलिस ने 50 करोड़ से भी अधिक की धोखाधड़ी को अंजाम देने की तैयारी में जुटे 2 शातिरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मुजगहन थाना क्षेत्र के सेजबहार स्थित वरदान बिल्डकॉन के दीपक रहेजा की 21 एकड़ भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाकर ओसीएम बिजनेस ग्रुप के डायरेक्टर सतीश कुमार सिन्हा ने दुर्ग जिले के कुम्हारी में रहने वाले ज्ञानेश्वर प्रसाद मढ़रिया से तकरीबन 52 करोड़ में सौदा तय किया। ज्ञानेश्वर सिन्हा ने बयाना के तौर पर सतीश सिन्हा को 2 करोड़ रुपये दे दिये। पुलिस के मुताबिक ज्ञानेश्वर सिन्हा ने जमीन के दस्तावेज बगैर देखे 51 करोड़ 70 लाख 50 हजार में सौदा कर 2 करोड़ रुपये बयाना दे दिया। इसलिए वह भी धोखाधड़ी में शामिल है।

मुजगहन थाना प्रभारी ने बताया कि सेजबहार इलाके में वरदान बिल्डकॉन के भागीदार दीपक रहेजा की जमीन है। बिरगांव निवासी आरोपी सतीश सिन्हा उसकी 21 एकड़ के आसपास की जमीन को एग्रीमेंट कर बेच रहा था। इसके लिए उसने 2 करोड़ नगद भी लिया था। सतीश सिन्हा न तो उस जमीन का मालिक है और न ही उसका पॉवर ऑफ अटार्नी है। प्रार्थी दीपक रहेजा को जब दूसरे व्यक्ति ने फोनकर बताया कि तुम्हारी जमीन का खरीदी बिक्री चल रहा है तब उसे इस बात की जानकारी हुई। मामले में जांच के बाद सतीश सिन्हा और क्रेता ज्ञानेश्वर मढ़रिया के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी सतीश सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta