छत्तीसगढ़
रायपुर: महिला थाना में मारपीट, एक ही परिवार के 2 पक्ष आपस में भिड़े
Nil dhankar
8 Oct 2021 10:35 PM IST

x
रायपुर। राजधानी रायपुर के महिला थाना में एक ही परिवार के 2 पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. पारिवारिक विवाद के काउंसलिंग में दोनों पक्ष थाने पहुंचा था. थाना कक्ष के अंदर दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले हैं. थाना प्रभारी समेत अन्य स्टॉफ बीच-बचाव में उतरे थे. ये पूरा मामला महिला थाने क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक महिला थाना के काउंसलिंग सेंटर में 2 पक्षों में आज जमकर हंगामा हुआ. हंगामा इस कदर बढ़ गया कि परिवार के बीच आपसी झड़प हो गई. झड़प के बीच दोनों ही पक्षों ने लात घूंसे से एक दूसरे को पीट डाला. इस पूरे घटना के बाद महिला थाना पुलिस ने देवांगन परिवार के तीन सदस्यों पर अपराध पंजीबद्ध कर दिया है.
Next Story





