छत्तीसगढ़

रायपुर : कृषि कानून का विरोध, किसानों ने सांसद दफ्तर का किया घेराव

Nil dhankar
14 Oct 2020 11:55 AM IST
रायपुर : कृषि कानून का विरोध, किसानों ने सांसद दफ्तर का किया घेराव
x
रायपुर में किसानों ने नए कृषि कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया

रायपुर (जसेरि)। रायपुर में किसानों ने नए कृषि कानून के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। किसान मजदूर महासंघ ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी का घेराव किया । इससे पहले तेलीबांधा तालाब के सामने किसान कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यहां से प्रदर्शनकारी सांसद सुनील सोनी के घर गए। काफी देर तक वहीं नारेबाजी भी की। किसान नेताओं के हंगामे के बाद सांसद सोनी घर से बाहर आए और प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान किसान मजदूर महासंघ के नेताओं और सांसद सोनी के बीच बहस भी हुई। नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण संघर्ष समिति के अध्यक्ष रूपन चंद्राकर ने सांसद सोनी से कहा कि यह कानून किसानों को कृषि उपज मंडी से दूर कर देगा और किसानों की जमीन कॉरपोरेट को बिकवा देगा। महासमुंद जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगुन चंद्राकर ने महासमुंद के किसानों को मंडी से मिल रहे फायदों को गिनाते हुए बताया कि हाल ही में व्यापारियों को मजबूर होकर किसानों को धान का पूरा पैसा देना पड़ा लेकिन भविष्य में बड़े कॉरपोरेट से किसान लड़ नही पाएंगे। सांसद सोनी ने बताया कि किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। यह किसानों के लिए सबसे बेहतर कानून हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉ. संकेत ठाकुर ने बताया कि हमने सांसद से कहा कि वो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की अनिवार्यता को कानून में शामिल करें। संसद में इस बात को पुरजोर तरीके से उठाएं। हालांकि सांसद सोनी ने मांगे मानने से इंकार कर दिया। सुनील सोनी ने कहा कि कानून को लेकर कांग्रेस भ्रम फैला रही है।

Next Story