छत्तीसगढ़

पान ठेले में रायपुर आबकारी टीम की दबिश, महंगी ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर जब्त

Nil dhankar
10 May 2026 7:30 AM IST
पान ठेले में रायपुर आबकारी टीम की दबिश, महंगी ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर जब्त
x

रायपुर। पान ठेले में रायपुर आबकारी टीम ने दबिश देकर महंगी ब्रांड की विदेशी शराब और बीयर जब्त किया है, सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता, कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मदिरा धारण की सूचना पर ताज ढाबा के बगल में रायपुर बिलासपुर हाईवे ग्राम बेमता थाना तिल्दा के एक पान ठेले से आरोपी सुनील कुमार देवांगन पिता रोशन लाल देवांगन निवासी सिमगा जिला बलौदा बाज़ार के अधिपत्य से 5 नग बोतल बुडवाइज़र मैग्नम बियर, 2 नग बोतल आल सीजन, 2 नग बोतल RS , 3 नग पाव गोल्डन टच,2 नग पाव RC, 2 नग पाव २०-२० व्हिस्की, 2 नग पाव जिप्सी, 2 नग पाव फ्रंटलाइन ब्लू, 3 नग पाव 7PM व्हिस्की जब्त मात्रा- विदेशी मदिरा व्हिस्की 5.52 बल्क लीटर तथा विदेशी बीयर माल्ट -3.25 बल्क लीटर जब्त किया गया ।आरोपी के विरुद्ध छ.ग.आब.अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) , 59(क)के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

Next Story