छत्तीसगढ़

रायपुर : ग्राम सरकार चुनने मतदाताओं में दिख रहा उत्साह

Nil dhankar
20 Feb 2025 10:32 AM IST
रायपुर : ग्राम सरकार चुनने मतदाताओं में दिख रहा उत्साह
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है। पेंड्रा में सुबह से मतदान केंद्रों में लोग पहुंचने लगे हैं। पोलिंग बूथों के बाहर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यहां वोटिंग के बाद मतदाताओं को RO-ARO पौधा भेंट कर रहे हैं। बिलासपुर के बिल्हा, मैनपाट और सुरजपुर में भी लोग लाइन में लगे हैं।

वहीं दुर्ग जिले के पाटन विकास खंड के सेलूद, कौही, अचानपुर, धमना, खुड़मुड़ी में भी मतदान हो रहा है। सुबह से भी मतदान केंद्रों में वोटर्स की लाइन लगी है। यहां बुजुर्गों और दिव्यांगों में भी मतदान को लेकर उत्साह दिख रहा है। सुबह व्हीलचेयर से दिव्यांग महिला मतदान करने पहुंची। पोलिंग बूथों के बाहर सेल्फी जोन भी बनाए गए हैं। वोटिंग के बाद लोग सेल्फी ले रहे हैं।

26 हजार 988 पंच पद, 3 हजार 774 सरपंच पद, 899 जनपद सदस्य और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। वहीं पंच के 65 हजार 716, सरपंच के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 699 कैंडिडेट्स चुनाव लड़ रहे हैं।

ब्लॉक तिल्दा-नेवरा तथा धरसींवा के ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया की शुरुआत हुई।

मतदाता लाइन में लगकर वोट देने अपनी बारी का इंतेज़ार कर रहे हैं।

Next Story