छत्तीसगढ़

रायपुर पेयजल व्यवस्था पर संकट, टेंडर विवाद से बढ़ी चिंता

SHIDDHANT
15 May 2026 11:58 PM IST
रायपुर पेयजल व्यवस्था पर संकट, टेंडर विवाद से बढ़ी चिंता
x
छग
Raipur रायपुर: राजधानी रायपुर में पानी टैंकर सप्लाई को लेकर नगर निगम में विवाद गहरा गया है। टेंडर प्रक्रिया और भुगतान में गड़बड़ी के आरोपों के बीच ठेकेदारों ने निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को चेतावनी भरा पत्र भेजा है। ठेकेदारों ने पत्र में आरोप लगाया है कि उनके कार्य और छवि को लेकर गलत बातें कही जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई वर्षों से टैंकर संचालन एक निश्चित समूह के ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है, जिसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। ठेकेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर लगाए गए आरोपों का खंडन नहीं किया गया तो टैंकर संचालन बंद कर दिया जाएगा।
मामले को लेकर शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि गर्मी के मौसम में टैंकर सप्लाई पर बड़ी संख्या में लोग निर्भर रहते हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि उनका अनुबंध नगर निगम से है, ठेकेदारों से नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने केवल व्यवस्था और टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भी जनता के पैसे का दुरुपयोग होगा, वहां सवाल उठाना उनका दायित्व है। फिलहाल मामला नगर निगम और ठेकेदारों के बीच विवाद का रूप ले चुका है, जिससे आने वाले दिनों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई जा रही है।
Next Story