छत्तीसगढ़

रायपुर डबल मर्डर, बेटी पर हक पाने हत्यारा बन गया वकील

Nilmani Pal
20 Oct 2022 10:14 AM GMT
रायपुर डबल मर्डर, बेटी पर हक पाने हत्यारा बन गया वकील
x

रायपुर। राजधानी के डीडी नगर इलाके में एक वकील ने पत्नी और सास की हत्या कर दी। वकील ने दोनों के सिर पर रॉड मारकर हत्या की।वकील का नाम सौरभ उपाध्याय पत्नी मनीषा उपाध्याय और सास रमा पांडे के रूप में पहचान हुई है। पुलिस के अनुसार सौरभ अपनी पत्नी से 2 साल से अलग रह रहा था। पत्नी, अपनी बेटी और मां के साथ मैना बार के पीछे कालोनी में रह रही थी। बच्ची पर हक को लेकर दोनों का विवाद महिला आयोग में चल रहा है।

गुरुवार सुबह सौरभ अपनी पत्नी के घर आया और विवाद करते हुए बच्ची को ले जाने लगा। उसे रोकने पर सौरभ ने सास और पत्नी को घर की सीढिय़ों में रखे एक रॉड से सर पर वार किया। हमला इतना ताकतवर था कि इससे दोनों की मौके पर मौत हो गयी। और वकील बच्ची को साथ लेकर सीधे डीडी नगर थाने जाने सरेंडर किया और पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story