छत्तीसगढ़
रायपुर डबल मर्डर केस अपडेट, दुष्कर्म होने की आशंका
jantaserishta.com
4 Jan 2025 12:10 PM IST

x
रायपुर: रायपुर-बिलासपुर रोड पर धनेली में मां-बेटी की हत्या मामले में पुलिस ने आसपास के आधा दर्जन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। उनसे सख्ती से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने हत्या करना कबूल किया।
उसने पूरी घटना भी बताई कि कैसे उसने दोनों का मर्डर किया, लेकिन शुक्रवार सुबह वह अपने बयान से पलट गया। उसने हत्या करने से इंकार कर दिया। वह अब बयान दे रहा है कि डरकर उसने हत्या करना कुबूल किया था। उसके बयान बदलने से पुलिस की जांच उलझ गई है। पुलिस अब नए सिरे से हत्यारे की तलाश कर रही है।
पुलिस को शक है कि अवैध संबंध में महिला और उसकी बेटी की हत्या की गई है। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। शॉर्ट पीएम में खुलासा हुआ है कि 13 साल की नाबालिग को गला घोटकर मारा गया है। पुलिस ने बताया कि 45 साल की महिला अपनी 13 साल की बच्ची के साथ रहती थी।
पति की 7 साल पहले मौत हो चुकी है। कुछ लोगों का अक्सर हमीदा के घर आना-जाना था। इसमें आसपास के युवक भी शामिल है। उन युवकों की पहचान होने पर संदेह के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उन्हीं से पूछताछ चल रही है। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में 2 से ज्यादा आरोपी शामिल हैं।
उन्होंने हत्या के पहले पूरी प्लानिंग की। उसके बाद एक-एक कर दोनों को मारा। महिला को मारकर उसकी लाश घर पर ही छोड़ दी गयी थी, जबकि नाबालिग की हत्या कर उसका शव घर से दूर नाली में फेंका गया। पुलिस को शक है कि महिला व उसकी बेटी से एक से ज्यादा व्यक्ति ने जबरदस्ती की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





