छत्तीसगढ़

रायपुर DM डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत तिरवैया का किया निरीक्षण

Nil dhankar
12 Jun 2024 12:25 PM IST
रायपुर DM डॉ. गौरव कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत तिरवैया का किया निरीक्षण
x

रायपुर raipur news। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज धरसीवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिरवैया Village Panchayat Tirwaiya का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम तिरवैया में प्रस्तावित खेल मैदान में सघन वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि मैदान से लगे हुए रिक्त स्थानों पर सघन पौधारोपण करें, मुक्तिधाम के लिये पृथक स्थान सुनिश्चित करें।

chhattisgarh news उन्होंने कहा कि स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों की सहायता से कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे समूहों को रोज़गार उपलब्ध होंगे और योजना भी पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने मैदान में तारफेंसिंग करवाकर उससे लगा शीघ्र सघन वृक्षारोपण अभियान पूर्वक समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से करवाने के निर्देश दिये।



Next Story