छत्तीसगढ़
रायपुर संभागायुक्त ने किया महासमुंद जिले के धान खरीदी केन्द्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण
Nilmani Pal
20 Nov 2025 5:20 PM IST

x
रायपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज महासमुंद जिले के झलखम्हरिया, सम्हर और पिथौरा के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी केन्द्रों में बारदाना, मॉइस्चर मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, सीसीटीवी, कंप्यूटर ऑपरेटर व्यवस्था सहित नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली और उपस्थित किसानों से चर्चा भी की।
कावरे ने उपस्थित अधिकारीगण रवि साहू अपर कलेक्टर, सचिन भूतड़ा, एसडीएम एवं तहसीलदार को किसानों की समस्या को तुरन्त हल करने के निर्देश दिए।धान खरीदी केंद्र के पश्चात कावरे ने अवैध धान रोकने के लिए राज्य सीमा पर स्थापित चेकपोस्ट टेमरी का निरीक्षण किया और ड्यूटी से नदारद सैनिक को नोटिस देने के निर्देश दिए।
Next Story





